आज नामांकन का अंतिम दिन
मथुरा जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए बृहस्पतिवार को 16 और उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। इनके अलावा चार उम्मीदवारों ने अतिरिक्त नामांकन किए हैं। इस तरह अब तक जनपद में नामांकन करने वालों की संख्या 38 हो गई है।
विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में नामांकन की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है। शुक्रवार को नामांकन खत्म हो जाएगा। इससे पहले छठवें दिन बसपा से सभी उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। इसमें मांट से श्याम सुंदर शर्मा, गोवर्धन से राजकुमार रावत, छाता से सोनपाल, मथुरा से सतीश कुमार शर्मा ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।