मैनुपरी। कांग्रेस की सृजन संगठन अभियान की बैठक बृहस्पतिवार को विकासखंड किशनी के गांव लखौरा में हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारी दी जाए। बूथ कमेटी के गठन में हर वर्ग का प्रतिनिधित्व किया जाए। महिलाओं की भी भागीदारी तय की जाए।
लखौरा में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा केंद्र सरकार किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। किसान दो महीने से अपने खेत छोड़कर सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। भाजपा सरकार में किसान सबसे ज्यादा परेशान है। नए कृषि कानूनों से पूंजीपतियों को ही फायदा होगा। भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़, मनोज शाक्य, मोहित कठेरिया, धारम सिंह, फरीद अली, विकास गौतम, कैलाश उपाध्याय, चंद्रप्रकाश दुबे, सत्यप्रकाश, सतीश कठेरिया मौजूद रहे।