फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: होली पर दो पक्षों में संघर्ष, किशोर की मौत 

Fri, 18 Mar 2022 06:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

झगड़े के बाद मौके पर पुलिस तैनात किया गया है। अभी तक इस मामले में पुलिस के तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
मौके पर तैनात पुलिसफोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के पर्व के अवसर पर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस झगड़े में सिर पर ईंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिसबल तैनात किया गया है। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिरसागंज के अरांव रोड पर दो पक्षों में हुए संघर्ष में एक किशोर के सिर में ईंट लगने से मौत हो गयी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि जब झगड़ा हुआ उस दौरान 12 वर्षीय श्यामू पुत्र रंजीत मौके पर खड़ा था। उसी दौरान एक ईंट उसके सिर पर आ लगी और बालक लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गया। झगड़ा खत्म होने के बाद जब परिजनों ने श्यामू को मौके पर बेहोश पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए।परिजन बेहोश बालक को लेकर गाड़ी द्वारा इलाज के लिए फिरोजाबाद लेकर आए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। बच्चे की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके की नजाकत को देखते हुए अरांव रोड स्थित घटनास्थल पर पुलिसबल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें