फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वृंदावन आए श्रद्धालुओं की खाना खाने के बाद बिगड़ी हालत, अस्पताल में कराए गए भर्ती

Tue, 25 Jun 2024 01:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में धार्मिक यात्रा पर आए  पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं की खाना खाने के बाद हालत बिगड़ गई। 10 श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। 
 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में श्रद्धालु फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। मंगलवार को पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं की हालत बिगड़ने पर संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद सभी मरीजों को स्थिति स्थिर बनी हुई है। 
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से श्रद्धालुओं का एक समूह सोमवार की दोपहर वृंदावन धार्मिक यात्रा पर पहुंचा था। बस स्टैंड के समीप रमन वाटिका में ठहरे श्रद्धालुओं के लिए उनके साथ आए रसोइया ने खाना पकाया था। खाना खाने के बाद देर रात कई लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। हालत ज्यादा बिगड़ने पर सुबह 10 लोगों को सौ शैय्या अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। 

चिकित्सकों के अनुसार मोहन मांझी, सौकत पात्र, कृष्णापद हाली, लक्ष्मी धर, पुष्पा बीना, दुखी राम, लता बाला, सुरजीत, विजया और अंजालिका का उपचार किया जा रहा है। इलाज के बाद सभी मरीजों की स्थिति में सुधार हैं। सीएमएस विनीत यादव ने बताया कि सभी की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें