फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने डेंगू पीड़ित भाजपा नेता को बताया मृत, परिजन ला रहे थे घर, तभी अचानक धड़कने लगा दिल

Sat, 10 Nov 2018 11:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
भाजपा नेता बृजमोहन जोशी
विज्ञापन

आगरा के भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्रजमोहन जोशी को डेंगू हो गया है। इनका इलाज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनकी हालत नाजुक बताई गई है। बाह के शाहपुर ब्राह्मण गांव के मूल निवासी ब्रजमोहन जोशी को पिछले 10 दिन से बुखार आ रहा था। 

विज्ञापन


जोशी परिवार सहित दिल्ली में रहते थे। इनका चांदनी चौक में साड़ी का शोरूम है। आगरा के शमसाबाद रोड पर भी इनका मकान है। इनके बेटे मोहित जोशी ने बताया कि सात नवंबर को तबियत में सुधार न होने पर शनिवार को दिल्ली करोल बाग स्थित बीएल कपूर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। पिताजी की प्लेटलेट्स लगातार कम हो रही थी। 

गुरुवार को प्लेटलेट्स महज छह हजार रह गई। शुक्रवार को डॉक्टरों ने बताया कि दिमाग में ब्लीडिंग (ब्रेन हेमरेज) शुरू हो गई है। ऐसे में इनको राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां ऑपरेशन चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने घोषित कर दिया था मृत 

बेटे मोहित ने बताया कि दिल्ली करोल बाग स्थित बीएल कपूर हॉस्पिटल में पिताजी को शाम चार बजे के करीब मृत घोषित कर दिया। एंबुलेंस में इनको घर लेकर आ रहे थे। रास्ते में एंबुलेंस स्टाफ में शामिल डॉक्टर ने बताया कि इनकी हार्ट बीट चल रही है। ये सुनकर पिताजी को तत्काल राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां न्यूरोसर्जन पिताजी का ऑपरेशन कर रहे हैं। 

भाजपा नेता पहुंचे अस्पताल
भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्रज मोहन जोशी की कुशलक्षेम जानने के लिए भाजपा नेता शुक्रवार शाम दिल्ली पहुंचे और परिजनों की हिम्मत बढ़ाई। जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे। 

उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा संगठन जोशी के परिवार के साथ है। उनके स्वस्थ्य होने के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं। गिर्राज सिंह कुशवाह, रामकुमार शर्मा, सत्यदेव दुबे, संतोष कटारा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सहदेव शर्मा भी दिल्ली पहुंचे।

अब तक 129 मरीजों में डेंगू की पुष्टि
आगरा में डेंगू का प्रकोप रहा है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में अभी तक 129 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। करीब 12 हजार से अधिक मरीजों के संभावना पर नमूने लिए गए। मलेरिया के 58 और चिकनगुनिया का एक मरीज सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू से अभी तक एक भी मौत नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें