ताजनगरी स्थित एडीए हाइट्स के फ्लैटों में सीलन, पानी का रिसाव, कॉलम में दरारें, छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिरने की शिकायतें आ रही हैं। इससे यहां रहने वाले लोग परेशान हैं। उनकी शिकायत है कि एडीए मेंटीनेंस चार्ज बढ़ा रहा है, लेकिन मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रहा। आठ साल से लोग परेशान हैं और अब तक बिल्डिंग का पूर्णता प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया।
ताजनगरी में आगरा विकास प्राधिकरण एडीए हाइट्स के फ्लैट अब तक नहीं बेच पाया। प्राधिकरण ने आठ साल पहले एडीए हाइट्स का निर्माण किया था, लेकिन महज 8 साल के अंदर ही बिल्डिंग 50 साल पुरानी नजर आने लगी है। इमारत में सीलन, दीमक का प्रकोप है। पूरी इमारत की मरम्मत का जिम्मा एडीए के पास है और इसके लिए हर फ्लैट से अनुरक्षण शुल्क वसूला जा रहा है, लेकिन रखरखाव पर खर्च नहीं किया जा रहा।
सुधार नहीं हो रहा
प्राधिकरण के फ्लैट में गुणवत्ता अच्छी होगी, यह सोचकर खरीदा था, लेकिन अब सीलन, क्रेक, पानी का रिसाव, प्लास्टर गिरने की समस्याएं हैं, जिन्हें सुधार भी नहीं रहे। राजीव शर्मा
समस्याएं दूर नहीं हो रही
एडीए उपाध्यक्ष दो बार निरीक्षण कर समस्याएं दूर करने का वादा कर चुके हैं, पर समस्याएं दूर नहीं हो रहीं। ऐसा ही रहा तो एडीए हाइट्स में बाकी फ्लैट भी कोई नहीं खरीदने वाला। - अनिल शर्मा
लापरवाही: आगरा में प्रशासन लचर, अस्पतालों पर कार्रवाई, न तालाबों से हटे निर्माण, पढ़िए पूरी खबर