मथुरा में हुए जवाहरबाग कांड में शहीद हुए एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी के भाई प्रफुल्ल द्विवेदी ने तत्कालीन एसएसपी राकेश कुमार सिंह को प्रमोशन दिए जाने पर सवाल उठाया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीटर इसका विरोध जताते हुए कहा कि राकेश कुमार सिंह को किस आधार पर प्रमोशन दिया गया।
जबकि तत्कालीन एसएसपी का भी नाम जांच में है। ऐसे में यूपी सरकार के इस फैसले का गलत संदेश जाएगा। मुकुल द्विवेदी की पत्नी ने भी सीएम को ट्वीट किया है।
गत 2 जून 2016 को जवाहरबाग कांड में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी समेत दो अफसर शहीद हो गए थे। कुल 29 लोग की जान चली गई थी। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।