कुबेरपुर। खंदाैली रोड स्थित गांव नगला केहरी निवासी जयंती प्रसाद ने तीन लोगों के खिलाफ गाली-गलाैज और पीटने की शिकायत की है।तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जयंती प्रसाद ने थाने में बताया कि बुधवार शाम 5:30 बजे वह दूध दुहने जा रहे थे। रास्ते में गांव निवासी राजू नशे में गाली-गलाैज करने लगा। कुछ देर बाद उसका बड़ा भाई धर्मेंद्र और पिता मलिखान भी आ गए। तीनों ने मिलकर उन्हें पीटा। शोर सुनकर जब लोग इकट्ठा हुए तो धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने कहा कि आरोपी उन्हें परिवार सहित घर छोड़कर जाने को कहते हैं और परेशान करते हैं।