फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोडवेज बसों में नहीं लगीं शिकायत पेटिका

Wed, 07 Aug 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बस संख्या यूपी 84 टी 5212 में नहीं लगी शिकायत पेटिका।
विज्ञापन
मैनपुरी। परिवहन मुख्यालय के आदेश के बाद भी रोडवेज बसों में शिकायत पेटिका नहीं लगाई गई हैं। सवारियों द्वारा दर्ज की जाने वाली शिकायत के लिए बस स्टैंड पर शिकायत पंजिका भी नहीं रखी गई हैं। रोडवेज बस में यात्रा करने के दौरान होने वाली परेशानी की शिकायत दर्ज कराने के लिए यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यात्रियों को राहत देनेे के लिए एक महीने पहले परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने पत्र जारी करके रोडवेज की सभी बसों में शिकायत पेटिका लगवाने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही बस स्टैंड पर पूछताछ कार्यालय में शिकायत पंजिका रखवाए जाने को कहा गया था। सभी क्षेत्रीय प्रबंधक को अपने परिक्षेत्र में संचालित बसों में शिकायत पेटिका और बस स्टैंड पर शिकायत पंजिका की व्यवस्था कराने के लिए कहा था। एक महीने बाद भी यह व्यवस्था लागू नहीं हो सकी है।

यात्रियों का कहना है कि अगर बसों में शिकायत पेटिका लगा दी जाए। तो सफर के दौरान होने वाली परेशानी की शिकायत तत्काल शिकायत पेटिका में डाली जा सकती है। अगर बस स्टैंड पर शिकायत पंजिका रखी हो तो यात्रा पूरी होने के बाद शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। लेकिन शिकायत करने की सुविधा नहीं मिल पाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। विभाग द्वारा जारी किए गए निर्देश का पालन कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन




बसों में शिकायत पेटिका लगाने के संबंध में निर्देश मिले थे। इस संबंध में आरएम कार्यालय से प्रक्रिया पूरी होगी। जैसे निर्देश मिलेंगे उनके अनुसार ही काम कराया जाएगा।
विज्ञापन


संजीव कुमार, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें