फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: भाजपा नेता की गिरफ्तारी से सैमरा में बढ़ा तनाव, पुलिस-पीएसी के साथ आरएएफ तैनात

Tue, 24 Sep 2019 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सैमरा गांव में आरएएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के गांव सैमरा में आगजनी और तोड़फोड़ की घटना में भाजपा खंदौली मंडल के उपाध्यक्ष रघु शर्मा की गिरफ्तारी के बाद तनाव बढ़ गया है। दोनों पक्ष पुलिस पर एक-दूसरे की गिरफ्तारी का दबाव बने रहे हैं। इसे देखते हुए आरएएफ भी तैनात कर दी गई है। पुलिस और पीएसी पहले से तैनात है।
विज्ञापन


थाना खंदौली के गांव सैमरा में नौवीं की छात्रा का 17 सितंबर को अपहरण हुआ था। इसमें इसी दिन दूसरे समुदाय का 11 वीं का छात्र गिरफ्तार किया गया। इसी समुदाय के लोगों की दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। इसके आरोपियों में से पुलिस ने रघु शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

अब छात्रा पक्ष के लोग पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि छात्रा के अपहरण में दो युवक फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। वे धमकी दे रहे हैं। उधर, दूसरे पक्ष केलोगों का कहना है कि पुलिस ने केस 250 अज्ञात के खिलाफ लिखा है जबकि गिरफ्तारी सिर्फ एक की है।  इस पक्ष के अबरार और सलीम ने पुलिस को तहरीर दे दी है। इसमें 17 लोगों के नाम हैं। इसी से तनाव बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 लोग गांव से फरार, पुलिस बना रही सूची

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बवाल के बाद कई लोग घर छोड़कर रिश्तेदारी में चले गए हैं। खुफिया पुलिस की मदद से इनकी सूची तैयार की जा रही है। अब तक 70 नाम आ चुके हैं। इनमें से पांच-छह युवक वे हैं जिन्होंने अन्य को आगजनी के लिए उकसाया। पुलिस को एक वीडियो फुटेज भी मिला था। उसके अधार पर भी आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है।

एनएसए की तैयारी कर रही पुलिस 

इस बीच पुलिस इस मामले में आगजनी और तोड़फोड़ के आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की तैयारी भी कर रही है। इसी के अनुसार लिखापढ़ी की जा रही है। एडीजी जोन अजय आनंद और एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। 

पुराने मामलों की भी फाइल खुली 

इसी गांव में पहले भी बवाल हो चुका है। पुलिस ने उसकी फाइल खोल ली है। डेढ़ महीने पहले दो समुदाय के लोगों के बीच टकराव हुआ था। उस केस के कई आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी की भी तैयारी की जा रही है। एत्मादपुर विधायक राम प्रताप सिंह चौहान ने रविवार को एसएसपी से मिलकर उनकी गिरफ्तारी न होने का मुद्दा उठाया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें