फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुक्केबाजी में कर्नल्स ब्राइटलैंड का दबदबा, 75 अंक लेकर बना चैंपियन

Fri, 01 May 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कर्नल्स कप
विज्ञापन
आगरा। आगरा जिला एमच्योर मुक्केबाजी संघ की ओर से विद्यालय परिसर में आयोजित चार दिवसीय 14वें कर्नल्स कप (अंडर-15, अंडर-17 एवं अंडर-19) जिलास्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 स्वर्ण, 5 रजत एवं 4 कांस्य पदक जीतकर कुल 75 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश महेश नौटियाल एवं विशिष्ट अतिथि खेल निदेशक डॉ. अखिलेश सक्सेना ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही खिलाड़ियों को खेलों के प्रति निरंतर समर्पित रहने की सीख दी। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्नल अपूर्व त्यागी, विद्यालय निदेशक दीपिका त्यागी, प्रधानाचार्या रुबीना खानम, उप-प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह चाहर, प्रमोद कुमार, राहुल दुबे, प्रशांत शर्मा, विजय प्रकाश, असलम खान, यासमीन अंजुम, सोनपाल, यश तिवारी, राहुल गुर्जर, सोमेश दुबे, स्पोर्ट्स इंचार्ज यतेंद्र शर्मा एवं दीपक यादव आदि मौजूद रहे।
इनकी भी रही धमक

प्रतियोगिता में सेंट एंड्रूज स्कूल, बरौली अहीर ने 32 अंकों के साथ द्वितीय स्थान और ऑल सेंट्स स्कूल ने 30 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।


अंडर-15 वर्ग में प्रमुख विजेता खिलाड़ी
अंश शर्मा, राघव ठाकुर, अभिनव यादव, उदय राजपूत, अजय राजपूत, कृष्ण मुरारी, विराट सिंह, यश शर्मा, तनीष कुमार, देवांग यादव, दिव्यांश, आर्विल अग्रवाल, शौर्य प्रकाश, देव कुमार, युवराज, आदित्य, तरुण, हर्ष, रौनक, अंकित, शादाब खान, अंशुल कुमार, शौर्य यादव, अंश कुमार सहित अन्य खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन


अंडर-17 वर्ग में प्रमुख विजेता खिलाड़ी
तैयब खान, दिव्यांश आर्य, हर्ष, प्रिंस सिकरवार, अभय, हर्ष, शिवम चौधरी, मोहन शिवहरे, देवांश यादव, यशवर्धन, विनीत, अभय प्रताप सिंह, निश्चय राजपूत, अर्नव, शांतनु, अमन शर्मा, शिवम तोमर, दीपक राजपूत सहित अन्य खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


अंडर-19 वर्ग में प्रमुख विजेता खिलाड़ी
आतिफ खान, मोइनुद्दीन, कृष्ण मुरारी, मोहित ढाकरे, करण वर्मा, वैभव बघेल, सचिन कुमार, देवेंद्र सिंह आदि खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें