फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय: कॉलेजों में संसाधन पूरे होंगे तभी बढ़ेंगी 33 फीसदी सीटें, निरीक्षण के लिए समितियों का गठन

Fri, 26 Nov 2021 10:00 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों ने शासन के आदेश के अनुसार 33 फीसद सीट बढ़ाने की मांग की थी। इसके लिए कॉलेजों ने अपने प्रस्ताव विश्वविद्यालय को भेजे थे। इन कॉलेजों में संसाधनों का निरीक्षण करने के लिए समितियां बनाई गई हैं। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध 20 कॉलेजों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटें बढ़ाने के लिए आवेदन किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने तय किया है कि संसाधन पूरे होने पर ही 33 फीसदी सीटें बढ़ाई जाएंगी। कॉलेजों का निरीक्षण करने के लिए समितियां बनाई गई हैं। जो कि कॉलेजों में संसाधन, शिक्षकों की संख्या आदि देखेगी। समितियों की रिपोर्ट के आधार पर ही सीटें बढ़ाई जाएंगी। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलसचिव संजीव कुमार सिंह के मुताबिक कॉलेजों का निरीक्षण करने के लिए समिति बनाकर संबंधित को पत्र जारी कर दिया है। प्रत्येक समिति में एक शिक्षक व सहायक कुलसचिव को रखा गया है। ये 26 व 27 नवंबर को कॉलेजों का निरीक्षण करेंगे। 28 नवंबर को अपनी रिपोर्ट देंगे। रिपोर्ट के आधार पर यदि किसी संकाय में 60 सीटें हैं तो उसे बढ़ाकर अधिकतम 80 किया जाएगा। 

आगरा के आगरा कॉलेज, पं. श्री जगन्नाथ प्रसाद महाविद्यालय शमसाबाद, श्रीमती शांतिदेवी डिग्री कॉलेज किरावली, डॉ. एमपीएस कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज सिकंदरा, बीवीआरआई बिचपुरी ने सीटें बढ़ाने की अनुमति मांगी है। फिरोजाबाद के एसआरके पीजी कॉलेज, शिकोहाबाद ने आवेदन किया है। प्रो. लवकुश मिश्रा व सहायक कुलसचिव प्रशासन कॉलेजों का निरीक्षण करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलेजों ने भी किया आवेदन
एटा के जनता पीजी कॉलेज परसोन, पीआर राजपूत डिग्री कॉलेज सराय अगहत और पीसी बागला कॉलेज हाथरस ने आवेदन किया है। यहां प्रो. संजीव कुमार व सहायक कुलसचिव, परीक्षा को निरीक्षण करना है। मैनपुरी के नेशनल पीजी कॉलेज भोगांव, श्रीमती सूरजमुखी महाविद्यालय अंजनी, चौधरी देवी सिंह महाविद्यालय अंजनी, जीएसएम कॉलेज ऑफ एडवांस एजूकेशन बेवर, चौधरी सूरज सिंह महाविद्यालय जागीर व आरएस महाविद्यालय कुरावली रोड ने आवेदन किया। इसका निरीक्षण डॉ. बीएस चिकारा व सहायक कुलसचिव, संबंधन विभाग करेंगे। 

मथुरा के बीएसए कॉलेज का भी आवेदन है। इसका निरीक्षण प्रो. प्रदीप श्रीधर व सहायक कुलसचिव, विधि विभाग को करना है। अलीगढ़ के डीएस कॉलेज, टीकाराम कन्या महाविद्यालय, लालाराम श्रीदेवी महाविद्यालय अतरौली, श्री खुशीराम महाविद्यालय खैर ने सीटें बढ़ाने के लिए आवेदन किया है। इसका निरीक्षण डॉ. ओमवीर सिंह,  सहायक कुलसचिव, लेखा विभाग को करना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें