इन कॉलेजों ने भी किया आवेदन
एटा के जनता पीजी कॉलेज परसोन, पीआर राजपूत डिग्री कॉलेज सराय अगहत और पीसी बागला कॉलेज हाथरस ने आवेदन किया है। यहां प्रो. संजीव कुमार व सहायक कुलसचिव, परीक्षा को निरीक्षण करना है। मैनपुरी के नेशनल पीजी कॉलेज भोगांव, श्रीमती सूरजमुखी महाविद्यालय अंजनी, चौधरी देवी सिंह महाविद्यालय अंजनी, जीएसएम कॉलेज ऑफ एडवांस एजूकेशन बेवर, चौधरी सूरज सिंह महाविद्यालय जागीर व आरएस महाविद्यालय कुरावली रोड ने आवेदन किया। इसका निरीक्षण डॉ. बीएस चिकारा व सहायक कुलसचिव, संबंधन विभाग करेंगे।
मथुरा के बीएसए कॉलेज का भी आवेदन है। इसका निरीक्षण प्रो. प्रदीप श्रीधर व सहायक कुलसचिव, विधि विभाग को करना है। अलीगढ़ के डीएस कॉलेज, टीकाराम कन्या महाविद्यालय, लालाराम श्रीदेवी महाविद्यालय अतरौली, श्री खुशीराम महाविद्यालय खैर ने सीटें बढ़ाने के लिए आवेदन किया है। इसका निरीक्षण डॉ. ओमवीर सिंह, सहायक कुलसचिव, लेखा विभाग को करना है।