फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी और कहर बरपाएगी ठंड: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, सुबह से छाया घना कोहरा; दृश्यता लगभग शून्य

Sat, 27 Jan 2024 09:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

Weather: आगरा में सर्दी अभी और कहर बरपाएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी अगले कुछ दिन सुबह के समय घना कोहरा छाने से ठंड बढ़ेगी। दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़त हो सकती है। 
 
विज्ञापन
आगरा में छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश आगरा में शनिवार सुबह को कोहरे की घनी परत छा गई। सड़कों पर दृश्यता लगभग शून्य हो गई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, रविवार और सोमवार को भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन


बर्फीली हवाओं की वजह से आगरा में गलन से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी अगले कुछ दिन सुबह के समय घना कोहरा छाने से ठंड बढ़ेगी। दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़त हो सकती है। मौसम विभाग ने शीतलहर चलने की आशंका जताई है। 

वहीं शनिवार सुबह आगरा में ग्वालियर हाईवे पर घने कोहरे का असर दृश्यता शून्य। वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया या फिर वह सड़क पर रेंगते हुए नजर आए। दिन में लाइट का सहारा ले रहे थे। जनवरी के आखिरी सप्ताह में घने कोहरे का असर दिखाई नहीं देता था,लेकिन इस बार घने कोहरे की वजह से लोग बेहाल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें