फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूस की सर्द रात और खुला आसमान, जिस सर्दी में आप घर से नहीं निकलते...किसान लड़ रहे न्याय की लड़ाई

Sat, 04 Jan 2025 03:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

कड़ाके की सर्दी और खुले आसमान के नीचे किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। किसान नेता विकास भवन में अनशन पर बैठे हैं। उन्हें न्याय मिलने की आस है। 

 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती किसान नेता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूस की सर्द रात में बंद कमरे में भी दरवाजे या खिड़की के किसी कोने से आने वाली सर्द हवा परेशान कर उठती है। ऐसे में खुले आसमान के नीचे ये सर्दी कितना सितम करती होगी, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। लेकिन विकास भवन में कुछ किसान ऐसी ही पूस की 14 रातें खुले आसमान के नीचे बिता चुके हैं। ये सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है, क्योंकि वे सहकारी समितियों के गोदामों के निर्माण में हुए धांधली में कार्रवाई किए जाने तक पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


किसान नेता श्याम सिंह चाहर और दिलीप सिंह ने किसानों के साथ मिलकर सहकारी गोदामों के निर्माण में 4.12 करोड़ की धांधली का मामला उठाया था। प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया तो उन्होंने विकास भवन में खुले आसमान के नीचे ही अनशन शुरू कर दिया। फिर भी बात नहीं बनी तो बीते नौ दिनों से अन्न और जल का भी त्याग कर दिया। इस बीच श्याम सिंह चाहर और दिलीप सिंह को हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती भी कराया गया, लेकिन वे फिर वापस अनशन स्थल पर लौट आए। खुले एक तरफ किसान नेता प्रशासन से लड़ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ पूस की सर्द रात से भी उनकी जंग जारी है।

14वें दिन भी लगातार किसान नेता अनशन पर डटे रहे। किसानों का कहना है कि कार्रवाई होने तक न वे डिगेंगे। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने बताया कि प्रशासन लगातार जांच पूरी होने की बात कह रहा है। अगर जांच पूरी हो गई है तो उसे सार्वजनिक कर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें