एटा के सकीट में 11वीं के छात्र की आत्महत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। बताया गया है कि ताऊ के लड़के से ही उसका लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान आरोपियों द्वारी की गई मारपीटसे वो आहत था, इसी वजह से जान दे दी।
एटा के थाना सकीट के रजपुरा में बुधवार की सुबह गांव के बाहर एक छात्र का शव फंदे से लटका मिला। मृतक के मामा ने परिवार के ही लोगों पर ही हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
थाना सकीट के गांव रजपुरा निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि पुत्र अनुज कुमार (20) का शव बुधवार सुबह गांव के बाहर पेड़ पर लटकता हुआ मिला। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। वहीं, मृतक के मामा सोनवीर निवासी नगला बाघ थाना कुरावली जिला मैनपुरी ने हत्या का आरोप लगाया है।
बताया कि भांजा कक्षा 11 का छात्र था, परिवार के ही लोगों ने उसकी हत्या की है। अनुज ने मंगलवार को उनके पास फोन करके बताया था कि परिवार का ही एक भाई कुछ पैसों के लेनदेन को लेकर परेशान करता है। इस कारण मंगलवार की देर शाम को विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
बताया कि मामले में पुलिस भी पहुंची। ताऊ के लड़के ने अनुज के ऊपर रुपये निकालने का आरोप लगाया था। इसकी वजह से अनुज परेशान हो गया और मुझे फोन किया। लेकिन घर पर किसी को यह बात नहीं बताई। आरोप लगाया है कि बुधवार की सुबह जब अनुज शौच क्रिया के लिए खेतों की ओर गया तो इन लागों ने उसे मारकर फंदे से पेड़ पर लटका दिया। सीओ सकीट कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।