फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कोचिंग की शिक्षिकाओं को सोशल मीडिया पर किया बदनाम, एक पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा

Sun, 21 Aug 2022 02:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एक पीड़िता ने कोचिंग के निदेशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि चार साल पहले हुई जन्मदिन पार्टी का फोटो इस्तेमाल कर उसे बदनाम किया गया। 
विज्ञापन
न्यू आगरा थाने में दर्ज हुआ है मुकदमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एक कोचिंग सेंटर की शिक्षिकाओं को सोशल मीडिया पर बदनाम किया गया। कोचिंग में हुई एक जन्मदिन पार्टी का फोटो लगाकर शिक्षिकाओं के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखी गईं हैं। एक पीड़ित शिक्षिका की तहरीर पर मोशन एकेडमी के निदेशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि साइबर सेल से जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन

 
कोचिंग सेंटर के दो साझीदार हैं। एक की पत्नी प्रशासनिक हेड तो दूसरे की एकेडमिक हेड हैं। दोनों दंपती मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराते हैं। प्रशासनिक हेड ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें लिखा है कि उनकी कोचिंग दो साल पहले शुरू हुई थी। कुछ ही समय में कोचिंग के विद्यार्थियों का चयन होने से दूसरे व्यावसायिक वैमनस्यता मानने लगे हैं। 

बर्थडे पार्टी का फोटो किया गया इस्तेमाल

आरोप लगाया गया है कि 12 अगस्त को परिचितों और विद्यार्थियों ने फोन कर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की जानकारी दी। पोस्ट को एक अखबार में छपी खबर की तरह दर्शाने की कोशिश की गई थी। इसमें कोचिंग में चार साल पहले हुए जन्मदिन समारोह की फोटो का प्रयोग हुआ था। हेडिंग में आपत्तिजनक बातें लिखी थीं। इसके नीचे साझीदार दंपती की फोटो लगाई गई और महिलाओं को बदनाम किया गया। 

विज्ञापन

सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्यनरायन ने बताया कि बाईपास स्थित मोशन एकेडमी के निदेशक अरुण शर्मा के खिलाफ छवि धूमिल करने की धारा और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर सेल से जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। 

गहरा मानसिक आघात 

पीड़ित ने तहरीर में लिखा कि चरित्र हनन के इस प्रयास के कारण गहरा मानसिक आघात पहुंचा है। कोचिंग के कार्य प्रभावित हुए हैं। छात्रों और अभिभावकों के बीच गलत छवि आई है। सम्मान पर गहरी चोट पहुंची है। 

'गलत आरोप लगाया है'

मोशन एकेडमी के निदेशक अरुण शर्मा का कहना है कि गलत आरोप लगाया गया है। हमारे कोचिंग सेंटर में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है। अच्छे शिक्षक हैं। व्यावसायिक वैमनस्यता में यह आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें