फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज आएंगे सीएम योगी, मंडल के विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आगरा आएंगे। इस दौरान वह मंडल के सभी जिलों के भाजपा के जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। करीब दो घंटे चलने वाली इस बैठक के दौरान सीएम दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की सुस्त रफ्तार की समीक्षा कर मतदाता बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सीएम सोमवार दोपहर करीब 3:10 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे। यहां से वह मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचेंगे। पर आयुक्त सभागार में जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मंडल में चल रही विकास की योजनाओं पर नेताओं का फीडबैक लेने के साथ ही वह विधानसभा क्षेत्रवार बनाए जा चुके वोटरों की समीक्षा करेंगे।
पार्टी ने पहले ही पन्ना प्रमुख से लेकर हर कार्यकर्ता को काम निर्धारित किया है। ऐसे में एसआईआर के लिए लगाए गए विधानसभा संयोजकों से रिपोर्ट लेंगे। बैठक में गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और आगरा मंडल के चारों जिलों के भाजपा सांसद, विधायकों के साथ ही जिला व महानगर अध्यक्ष और उनके प्रभारी उपस्थित रहेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

-

अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले रविवार को पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, और जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कमिश्नर कार्यालय का दौरा कर तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री का यह दौरा लगभग दो घंटे का होगा। डीएम ने बताया कि सीएम शाम साढ़े चार बजे कमिश्नरी से खेरिया एयरपोर्ट और वहां से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें