आगरा। गाजीपुर में चल रही उत्तर प्रदेश जूनियर स्टेट बालिका कबड्डी चैंपियनशिप में आगरा की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। क्वार्टर फाइनल में आगरा की टीम ने सहारनपुर को 35-30 से हराया। मैच में आगरा की काजल पटेल, हिमांशी, नीतू, निधि और ज्योति का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा। टीम की कोच विजयलक्ष्मी ने बताया कि टीम सेमीफाइनल जीतने के लिए भी तैयार है।
बालिका कबड्डी टीम