फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी से सीएम योगी ने फूंका चुनावी बिगुल: बोले- आज नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा आगरा

Wed, 03 Apr 2024 01:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सीएम योगी ने ताजनगरी से चुनावी बिगुल फूंका। उन्होंने प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। कहा कि आज मोदी गांरटी से हर काम संभव है। 
विज्ञापन
सूरसदन में कार्यकर्ताओं के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में लोकसभा चुनाव की बिसात बिछाने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने चुनावी अभियान की शुरुआत फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में जनचौपाल से की। इसके बाद सूरसदन पहुंचे। यहां प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगरा नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है। आगरा विकसित होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकसित होगा। जब प्रदेश विकसित होगा, तभी देश विकसित होगा। इसके लिए उन्होंने पिछले चुनाव की तुलना में इस बार हर बूथ पर 370 वोट अधिक डालने की अपील की। 

गिनाईं सरकारी योजनाएं

उन्होंने कहा कि आपका वोट कश्मीर में आतंकवाद को समाप्त करने के लिए हटाई गई धारा 370 के प्रति आपकी कृतज्ञता होगी। भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी ने तमाम योजनाएं गिनाईं। अंत में उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या वह सहमत हैं। लोगों ने हां कहा तो उन्होंने जय श्री राम कहकर अपनी बात समाप्त की। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें