फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, गर्भ गृह में की पूजा; रोक दिए गए आम श्रद्धालु

Mon, 26 Aug 2024 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह-सुबह जन्मस्थान पहुंचे। सीएम योगी गर्भ गृह में पूजा कर रहे हैं। इस दौरान यहां आने वाले आम श्रद्धालुओं को बाहर ही रोक दिया गया है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने युगल जोड़ी राधा-कृष्ण की आरती उतारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सोमवार सुबह मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने राधा-कृष्ण युगल जोड़ी की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की। मंदिर की वाटिका में एक पेड़ लगाया। 
विज्ञापन


 मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं को सीएम योगी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने द्वापर युग में पावन धरा पर पूर्ण अवतार लेकर धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना का कार्य किया। उन्होंने श्रीमद् भागवत गीता दी, जो संजीवनी है। उसमें जीवन का सार छिपा हुआ है। श्रीकृष्ण के दिखाएं मार्ग पर सभी देशवासियों को चलना होगा। सभी को मिलकर विकसित भारत की परिकल्पना में अपना योगदान देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के कार्यक्रम के चलते हजारों श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में होल्डिंग एरिया में रोका गया। सीएम रविवार शाम को मथुरा आए थे। 1037 करोड़ की परियोजनाओं का उन्होंने शिलान्यास और लोकार्पण किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें