फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सड़कों के सहारे चुनावी पिच तैयार कर गए सीएम योगी, सभी 9 विधानसभा सीटें जिताने वाले आगरा को दी तवज्जो

Mon, 29 Jun 2026 09:31 AM IST
Dhirendra Singh अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में 2,791 करोड़ रुपये की सड़क और पुल परियोजनाओं को विधानसभा चुनाव से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में उन्होंने विकास कार्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी और जनप्रतिनिधियों को प्राथमिकता तय करने का अधिकार देकर राजनीतिक संदेश भी दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की पिच को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों के सहारे तैयार कर दिया। आगरा में सड़कों की समीक्षा करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हालिया सियासी समीकरणों को साधते हुए राजनीतिक संदेश दिया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को चुनाव से पहले पूरा करने का निर्देश अफसरों को दिया तो वहीं सीएम ग्रिड जैसी उनकी साख से जुड़ी योजनाओं में लापरवाही बरतने पर ठेकेदारों को जेल भेजने की कहकर अपनी सख्त छवि को बरकरार रखा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: ग्रेटर आगरा हाउसिंग स्कीम लॉन्च, प्लॉटों की बुकिंग आज से शुरू, जानें कीमत और खरीदने की पूरी प्रक्रिया
 

पखवाड़े भर पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आईटीसी होटल में अपने औद्योगिक और इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के नायक की छवि गढ़ने के लिए संवाद किया था। उसी आगरा में मेट्रो और एयरपोर्ट जैसे विकास के बड़े प्रोजेक्ट और ग्रामीण आगरा में पीडब्ल्यूडी की 2,791 करोड़ की सड़कों के निर्माण की योजनाओं के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम लोगों को यूपी के बदलने का संदेश दिया है। इंजीनियरों और ठेकेदारों पर सीधे एफआईआर और जेल भेजने का आदेश देकर अपनी सख्त प्रशासक की छवि को मजबूती दी और यह संदेश दिया कि जनता की सहूलियत के आगे किसी भी स्तर की लापरवाही या अफसरशाही की मनमानी वह नहीं होने देंगे।

ये भी पढ़ें -  UP: आधी रात को कार ने फैलाई दहशत, दीवर तोड़ SGST अधिकारी के घर में घुसी; एयरबैग ने बचाई युवक-युवती की जान



 
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों को दी तवज्जो
अफसरों के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने आगरा मंडल के सभी जनप्रतिनिधियों को बैठाया, जिसमें सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों से सीधे कहा कि वे अपनी प्राथमिकताएं तय करें और फंड तुरंत जारी होगा। इसके जरिए मुख्यमंत्री ने संगठन और सरकार के बीच समन्वय को मजबूत करने की कोशिश की है। जनप्रतिनिधियों को यह अहसास कराया कि विकास की कमान अफसरों के हाथ नहीं, बल्कि उन्हीं के हाथ में है, जिससे स्थानीय स्तर पर जनता के बीच उनकी साख मजबूत हो सके। छुट्टा पशुओं पर रोक के जरिए उन्होंने ग्रामीण और किसानों को साधा।

ये भी पढ़ें -  इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह भाटी: गंभीर आरोपों के चलते छिन गया था चार्ज, दो दिन में ही मिल गई इस थाने में तैनाती
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें