आगरा विकास प्राधिकरण 450 हेक्टेयर में यहां दस टाउनशिप बसाएगा। इनर रिंग सड़क के पास विकसित हो रही इन हाईटेक टाउनशिप में प्लॉट की दर 33,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित की गई है। एडीए उपाध्यक्ष एम अरूनमोली ने बताया कि दोनों टाउनशिप में एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी श्रेणियों के कुल 1,626 भूखंड उपलब्ध हैं। नर्मदापुरम में कुल 718 और गंगापुरम टाउनशिप में 908 भूखंडों की बिक्री पहले चरण में होगी। पंजीकरण के लिए आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को प्लॉट की अनुमानित कीमत का 5 प्रतिशत और अनारक्षित श्रेणी को 10 प्रतिशत हिस्सा बतौर पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा।
ये भी पढ़ें - UP: सड़क की मरम्मत में हुई लापरवाही तो ठेकेदार और अधिकारी जाएंगे जेल, आगरा में सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
नर्मदापुरम टाउनशिप
एलआईजी (100 वर्ग मी. तक) 220 भूखंड हैं। पंजीकरण शुल्क: 3,30,000 रुपये
एमआईजी- 1 (101-150 वर्ग मी.) 144 भूखंड पंजीकरण शुल्क: 4,95,000 रुपये
एमआईजी- II (151-200 वर्ग मी.) 296 भूखंड पंजीकरण शुल्क: 6,60,000 रुपये
एचआईजी- I (201-250 वर्ग मी.) 9 भूखंड, पंजीकरण शुल्क: 8,25,000 रुपये
एचआईजी- II (250 वर्ग मी. से अधिक) 49 भूखंड ( पंजीकरण शुल्क: 9,90,000 रुपये)
ये भी पढ़ें - UP: बच्चों के सामने पत्नी की हत्या, सब्बल से ताबड़तोड़ वार कर ली बेरहमी से जान; पति ने इसलिए दी खाैफनाक माैत