मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कभी भी मैनपुरी में आ सकते हैं। इसके संकेत जिला प्रशासन को मिल गए हैं। मुख्यमंत्री की नजर समग्र विकास योजना के तहत चिन्हित गांवों पर है।
जिले में विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण की चर्चाएं तेज हो गई हैं। अधिकारी समग्र विकास योजना के तहत संचालित गांवों में व्यवस्था सुधारने में जुट गए हैं।
शासन के प्रमुख सचिव द्वारा जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है। जिसमें कहा गया है कि समग्र विकास योजना के तहत चिन्हित गांवों के विकास कार्यों का मुख्यमंत्री निरीक्षण कर सकते हैं।
ये गांव हैं मुख्यमंत्री के रडार पर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
यह भी कहा गया है कि इन गांवों में शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं को दुरुस्त रखा जाए। जिसके बाद डीएम ने मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
डीएम ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित समग्र विकास योजना के तहत चिन्हित गांवों में तैयारियां पूरी रखें।
समग्र विकास योजना के तहत करहल विकास खंड का गांव अंडनी, मैनपुरी के परौंख, हलपुरा, जरामई, कुर्रा, भोगांव का औरंद, जागीर का कछपुरा गांव चिन्हित किये गये हैं।
अधिकारियों से तलब की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
इस योजना के तहत संचालित स्कूलों में क्या-क्या कार्य हो चुके हैं और क्या-क्या होने बाकी हैं। बीएसए ने संबंधित क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है।
इस संबंध में बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि समग्र विकास योजना के तहत गांव की रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मांगी गई है। रिपोर्ट तैयार कर भेजी जा रही है।