यूपी के कासगंज में एक युवती ने सीओ सिटी पर बंधक बनाकर शोषण करने का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर कोतवाली में सीओ सिटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
गुरुवार देर रात पीड़ित युवती के बयान दर्ज किये गये। इसके बाद उसका मेडिकल चेकअप भी कराया गया। सीओ सिटी अजय कुमार के घर में एक माह से देवरिया जिले की युवती रह रही थी।
युवती ने सीओ पर बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए शोषण करने का आरोप लगाया है। उसका दावा है कि सीओ ने घर में उससे शादी कर ली थी। इस संबंध का ऑडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई।
सीओ सिटी के खिलाफ मामला दर्ज
डेमो
- फोटो : amar ujala
सीओ सिटी दो दिन के अवकाश पर गए थे। बुधवार देर रात अपने परिवार के साथ सीओ सरकारी आवास पहुंचे। वहीं युवती को महिला पुलिस थाने ले गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
शाम के समय युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला थाना पुलिस ने युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बंधक बनाने, मारपीट करने, छेड़छाड़ करने सहित अन्य धाराओं में सीओ सिटी अजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
कासगंज से हटाए गए
मामले की जांच सीओ ट्रैफिक बीएसवीर कुमार को सौंपी गई है। महिला का मेडिकल चेकअप कराया गया है। अगर युवती अपने घर जाना चाहेगी तो उसे पुलिस की सुरक्षा में उसे घर भेजा जाएगा।
डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशासनिक आधार पर सीओ का तबादला पुलिस भर्ती बोर्ड के लिए कर दिया गया है। गुरुवार को ही उन्हें कार्यमुक्त कर दिया है।