फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज विकासोत्सव में मुख्यमंत्री योगी देंगे 402 करोड़ की सौगात, ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Fri, 31 Aug 2018 12:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मथुरा जिले को 402 करोड़ की सौगात देने आ रहे हैं। इसमें 294 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और 108 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इसके लिए वृंदावन में विकासोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


यहां मुख्यमंत्री योगी केंद्र सरकार द्वारा 56 करोड़ की लागत से बनाए गए कृष्ण कुटीर महिला सदन का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मेनिका गांधी, प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और राज्यमंत्री स्वाति सिंह भी मौजूद रहेंगी। 

इसके बाद मुख्यमंत्री अश्रयपात्र में आयोजित ब्रज विकासोत्सव प्रतिभाग करेंगे। यहां 346 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण होगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियों पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।   

विज्ञापन

लोकार्पण      
10.89 करोड़ की ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की योजनाएं।              
41.50 करोड़ की राजकीय निर्माण निगम की योजनाएं।
      
शिलान्यास      
94.87 करोड़ की ब्रज तीर्थ विकास परिषद की योजनाएं।      
35.9 करोड़ की नगर निगम की योजनाएं।      
180 करोड़ की जल निगम की योजनाएं।      
14.53 करोड़ की जल निगम निर्माण शाखा की योजनाएं।      
1.35 करोड़ की यूपी स्टेट कंसट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन की योजनाएं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम      
लखनऊ से प्रस्थान                            -          सुबह 11: 30 बजे      
वृंदावन आगमन हैलीपैड कृष्णाकुटी      -          दोपहर 12:50 बजे      
कृष्णा कुटीर कार्यक्रम स्थल                -          दोपहर 1:00 बजे      
कृष्णा कुटीर से प्रस्थान हैलीपैड को       -          दोपहर 1:55 बजे      
कृष्णा कुटीर हैलीपैड पर आगमन         -          दोपहर 2:00 बजे      
अश्रय पात्र हैलीपैड आगमन                 -          दोपहर 2:10 बजे      
अश्रय पात्र परिसर में आरक्षित समय     -          दोपहर 2:15 बजे से 3:05 बजे तक  
अश्रय पात्र में कार्यक्रम स्थल आगमन   -           दोपहर 3:10 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ      
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी लीला सांस्कृतिक कार्यक्रम  - दोपहर 3:20 बजे से 5:10 बजे तक  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें