आगरा के पिनाहट कस्बे के समीप ही गुरुवार को डंपर की चपेट में आने से 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। चालक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।
डंपर की हवा निकालकर तोड़फोड़ की। फिर अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए शव लेकर राजाखेड़ा-पिनाहट मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हदासा गुरुवार दोपहर करीब एक बजे का है। थाना पिनाहट के गांव सावलदास का पुरा निवासी कंपोटर का तीसरी क्लास में पढ़ने वाला दस वर्षीय पुत्र दिलीप दोपहर बीएमएस पब्लिक स्कूल से पढ़कर साइकिल से घर लौट रहा था। तभी पिनाहट-राजाखेड़ा मार्ग पर डंपर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।