मथुरा में मुख्यमंत्री का 18वां दौरा
मुख्यमंत्री कार्यकाल में योगी आदित्यनाथ का मथुरा में यह 18वां दौरा है, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद मांट में पहली जनसभा है। इससे पूर्व वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी एसके शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आए थे। तब योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के सांसद थे।