फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में बोले मुख्यमंत्री योगी: आयकर के छापों से सपा को पीड़ा... चोर की दाढ़ी में तिनका है

Sun, 19 Dec 2021 02:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करने के बाद मथुरा से जन विश्वास यात्रा को रवाना किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुरजी के दर्शन किए। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ब्रज क्षेत्र की जन विश्वास रथयात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी (सपा) को घेरते हुए कहा कि आयकर विभाग के छापे पड़ रहे थे तो पीड़ा सपा को हो रही थी। इस पर मैंने किसी से पूछा तो उन्होंने कहा कि चोर की दाढ़ी में तिनका। मतलब, पांच साल में किसी की संपत्ति दो सौ गुना बढ़ सकती है क्या, लेकिन सपा सरकार में यह सब कुछ हो सकता है।

विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए
रविवार को महाविद्या स्थित रामलीला मैदान में भाजपा ब्रज जन विश्वास रथयात्रा का शुभारंभ करने आए मुख्यमंत्री ने सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा अब हमारी सरकार को पौने पांच साल हो रहे हैं। प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ, पलायन नहीं हुआ है। जो व्यापारी उत्पीड़न से भगाए थे, वह व्यापारी, उद्यमी और हिंदू वापस आ गए हैं। पलायन तो यहां पेशेवर अपराधी और माफिया का हुआ है। इसकी पीड़ा सपा, बसपा और कांग्रेस को है। 
 

विज्ञापन

सरकार के काम गिनाए
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने बीते दिवस शाहजहांपुर में देश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया। पीएम ने कहा था कि गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के विकास की रीढ़ बनेगा। प्रदेश के विकास की यह बात कुछ लोगों को अच्छी नहीं लगी और अनर्गल ब्यान दिए। इन लोगों को तो तब भी अच्छा नहीं लगा था, जब मथुरा-वृंदावन को नगर निगम बनाया गया। ब्रज तीर्थ विकास का गठन किया था। मथुरा में मांस और मदिरा पर रोक और मुजफ्फरनगर में दंगाइयों पर कार्रवाई भी इन्हें अच्छी नहीं लगी। अच्छा तो इन्हें जनता को दिया गया फ्री राशन और फ्री वैक्सीन भी नहीं लगी थी। दंगाइयों पर सख्ती विपक्षियों को अच्छा नहीं लगता है। इन्हें तो अच्छा दंगाइयों को गले लगाना, गोमाता की हत्या और विकास योजनाओं में लूटपाट लगती है। 
रामराज की परिभाषा
भाजपा के रामराज की परिभाषा करते हुए कहा कि एक गरीब को मकान, बिजली और गैस का कनेक्शन उपलब्ध हो जाना ही रामराज है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, प्रो. एसपी सिंह बघेल व केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, पशुधन मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने भी संबोधन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें