फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: सीएम योगी ने चकबंदी अधिकारी को किया निलंबित, 15 दिन पहले अश्लील वीडियो हुआ था वायरल

Wed, 22 Jun 2022 12:20 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के खिलाफ कोतवाली में यौन शोषण के मामले में रिपोर्ट दर्ज है। उसके खिलाफ वारंट भी जारी हो चुका है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग के कामकाज में अनियमितता और जन समस्याओं का समाधान नहीं करने पर मैनपुरी के बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी लालता प्रसाद अहिरवार को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंगलवार शाम ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्वीट में मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग की छवि धूमिल करने के कारण चकबंदी अधिकारी को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी लालता प्रसाद अहिरवार के खिलाफ कोतवाली में एक महिला की तहरीर पर यौन शोषण की रिपोर्ट दर्ज है। कोर्ट से वारंट मिलने के बाद से पुलिस आरोपी अधिकारी की तलाश कर रही है। अभी तक पुलिस को गिरफ्तारी में सफलता नहीं मिली है। कुछ दिनों पहले चकबंदी अधिकारी का अश्लील वीडियो भी वायरल हुआ था। 

कर्मचारी की पत्नी का यौन शोषण करने का आरोप 

बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी पर उनके ही कार्यालय में कार्य करने वाले एक कर्मचारी की पत्नी द्वारा डरा धमका कर तीन वर्ष तक यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया गया था। महिला की तहरीर पर एसपी कमलेश दीक्षित के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने यौन शोषण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को न्यायालय से बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के गिरफ्तारी वांरट जारी किए गए तभी से कोतवाली पुलिस आरोपी अधिकारी की तलाश में जुटी है। हालांकि अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। कोतवाल विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी अधिकारी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। 

अश्लील वीडियो हुआ था वायरल 

बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी का शिकायतकर्ता महिला के साथ एक अश्लील वीडियो भी 15 दिन पहले वायरल हुआ था। इस वीडियो में अधिकारी महिला के साथ एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहा है। वीडियो को किसी ने खिड़की से बनाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें