फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी अधिवेशनः मुख्यमंत्री ने दिया महाराष्ट्र के सागर रेड्डी को यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार

Mon, 25 Nov 2019 12:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आगरा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने एबीवीपी के अधिवेशन में प्राध्यापक यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन


सोमवार सुबह तय समय पर मुख्यमंत्री आगरा कॉलेज मैदान पर चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 65वें अधिवेशन में शिरकत करने के लिए खेरिया हवाई अड्डा पर पहुंचे।

जहां उनका स्वागत मेयर नवीन जैन, मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश आदि ने किया। इसके बाद उनका काफिला आगरा कॉलेज पहुंचा। यहां उन्होंने पुरस्कार वितरित किए। एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में महाराष्ट्र के सागर रेड्डी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राध्यापक यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अधिवेशन स्थल का निरीक्षण करते एसपी सिटी व एडीएम सिटी - फोटो : अमर उजाला
आगरा कॉलेज के मैदान के दोनों तरफ के थाने हरीपर्वत और नाई की मंडी को रविवार को दिन भर चमकाया गया। रंगाई-पुताई भी कराई गई। एसएन मेडिकल कॉलेज में भी बिस्तरों की सफाई, नई चादर बिछाने और सफाई का काम चला। एमजी रोड पर रात में सफाई कराई गई।

सुरक्षा में तैनात किए 1000 जवान

आगरा कॉलेज मैदान में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों के संबंध में पुलिस लाइन में ब्रीफिंग की गई। 

एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी की जानकारी दी। सुरक्षा में एक हजार जवान लगाए गए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शाम को अधिवेशन स्थल पर जाकर निरीक्षण भी किया।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें