फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: तीर्थ विकास से जुड़ीं 371 करोड़ रुपये की योजनाओं के प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री की मुहर

Mon, 15 Feb 2021 10:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मंत्रीगण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वृंदावन में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की तीसरी बोर्ड बैठक में 371 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर मुहर लगा दी है। इसमें से 100 करोड़ रुपये के कार्य तो पूर्व से चल रहे थे, जबकि 271 के कार्य प्रारंभ किए जाने हैं। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को सभी कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था बनाया गया है।

विज्ञापन


पर्यटन सुविधा केंद्र में आयोजित तीसरी बोर्ड बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास कार्यों की निगरानी टेक्निकल सपोर्ट यूनिट करेगी, जो साइट पर निरीक्षण करते हुए कार्यों की गुणवत्ता की जांच करेगी। 

बैठक में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा, सांसद हेमामालिनी, विधायक पूरनप्रकाश, तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, सीईओ नागेंद्र प्रताप, डिप्टी सीईओ पंकज वर्मा और कोषाधिकारी संतोष कुमार आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के सामने ये प्रस्ताव रखे गए

- मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सामने मार्ग का विकास एवं सौंदर्यीकरण
- सदर तहसील से वेटरनेरी विश्वविद्याल तक सड़क के दोनों ओर उद्यानिक विकास एवं सौंदर्यीकरण और श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर प्रकाश व्यवस्था
- वृंदावन में गीता शोध संस्थान के अपूर्ण कार्य को पूर्ण कराने का प्रस्ताव
- गोवर्धन में पैंठा हेलीपोर्ट तक के मार्ग का नवनिर्माण कार्य
- राधाकुंड में राही पर्यटक आवास गृह का जीर्णोद्धार
- मांट में कबीर कुंड का जीर्णोद्धार
- मांट मूला में हीलालाल कुंड का जीर्णोद्धार
- छाता में गारुणि कुंड, महावन में भोई कुंड और रावल कुंड का जीर्णोद्धार कार्य 
- कोसीकलां में शनिधाम परिक्रमा मार्ग में टॉयलेट ब्लॉक एवं सोलर प्लांट की स्थापना
- वृंदावन में जयपुर मंदिर के सामने अन्नपूर्णा ब्लॉक का निर्माण
- वृंदावन में ऑडीटोरियम का निर्माण
- परिक्रमा मार्ग से देवरहा बाबा घाट तक इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य
- उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यालय भवन का निर्माण
- पागल बाबा के सामने राही पर्यटक केंद्र और नंदभवन सामुदायिक केंद्र का जीर्णोद्धार
- बरसाना में गोवर्धन ड्रेन के ऊपर पार्किंग तैयार किए जाने, यशोदा घाट का जीर्णोद्धार
- महावन के चौरासी खंभा मंदिर के पहुंच मार्ग, टॉयलेट ब्लॉक और प्रवेश द्वार के निर्माण का प्रस्ताव
- श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर केशव वाटिका का सौंदर्यीकरण
- होली चबूतरा के सामने पार्किंग, छटीकरा से राधाकुंड फ्लाईओवर तक सड़क निर्माण
- जोधपुर झाल में भूगर्भ जलस्तर बढ़ाने की परियोजना का कार्य 
- नरी सेमरी में ईको टूरिज्म परियोजना
- गोकुल बैराज के समीप वासुदेव वाटिका विकसित किए जाने का प्रस्ताव
- रंगजी मंदिर की सड़क की परियोजना
- देवरहा बाबा घाट के समीप अस्थायी पार्किंग बनाए जाने का कार्य 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें