फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी बोले- एटा की पहचान अब माफिया-अपराधियों से नहीं, विकास से होती है

Sun, 16 Oct 2022 03:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एटा को 419 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। सीएम योगी ने विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने के लिए एटा वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एटा की पहचान अब माफिया-अपराधियों से नहीं, विकास से होती है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एटा में कहा कि बिजली उत्पादन से जिले को पहचान मिलेगी। मार्च 2023 में जवाहर तापीय परियोजना की एक इकाई को चालू कर दिया जाएगा। इस दौरान सीएम योगी ने तापीय परियोजना में 1500 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, साइकिल, स्मार्टफोन आदि का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एटा की पहचान अब माफिया-अपराधियों से नहीं, विकास से होती है। पेंशन, पीएम आवास, कन्या सुमंगला योजना आदि योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि इनसे लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव आया है।

आपकी सुरक्षा के लिए खड़ा है प्रशासन

लोगों की भावनाओं को जोड़ते हुए कहा कि आप लोगों के पूर्वजों ने जलेसर में घंटी-घंटों को पहचान दिलाई। उसी तरह अब सरकार तापीय परियोजना से जिले की नई पहचान स्थापित कर रही है। यहां का प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिए खड़ा है। माफिया, अपराधी विकास में घुन की तरह होते हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई अनवरत जारी रखेंगे। विधानसभा चुनाव में एटा की चारों सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को जिताने के लिए जनता का आभार जताया। साथ ही आगे भी इसी तरह आशीर्वाद बनाए रखने की अपेक्षा की। 

ये भी पढ़ें-  Etah: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- एटा से मिलेगी देश को बिजली, मार्च 2023 तक पहली यूनिट होगी चालू

सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का किया लोकार्पण 

तापीय परियोजना के बाद मुख्यमंत्री ने मानपुर पहुंचकर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण किया। इसके बाद कलक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें