मैनपुरी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से ठेले पर महिला की मौत और एंबुलेंस न मिलने के मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है। मामले में मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव ने डीएम से मामले में जानकारी मांगी है।
डीएम मामले की दो स्तर पर जांच कर रहे हैं। एक तरफ जहां विभाग जांच करा रहा है वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक अधिकारियों से जांच कराई जा रही है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव हरिहरपुर निवासी सोनी पत्नी कन्हैया लाल की सोमवार को तबीयत बिगड़ गई थी। एंबुलेंस न आने पर पति ठेले पर लेकर महिला को जिला अस्पताल पहुंचा था।