आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक शब्द लिखे जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कैलाशपुरी निवासी अमित जायसवाल की फेसबुक पर पोस्ट पर कमेंट करते हुए किसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अपशब्द लिख दिए।
पता चलने पर अमित ने यूपी पुलिस के ट्विटर एकाउंट पर शिकायत कर दी। साइबर सेल ने इस पर जांच कर दी है। प्रारंभिक जांच में आया है कि यह खुराफात फर्जी आईडी से की गई है।