आगरा में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंचे मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में इनर रिंग रोड के जमीन अधिग्रहण के मुद्दे का समाधान हर हाल में करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि किसानों को वर्तमान दरों के अनुसार भुगतान करें अथवा उनकी जमीन वापस कर दें।