फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर पेड़ से लटका मिला कपड़ा व्यापारी का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 13 Jan 2020 07:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मौके पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में सोमवार को गांव नरहौली जुन्नारदार के कपड़ा कारोबारी का शव पेड़ से लटका मिला। कारोबारी के हाथ-पैर मिट्टी में सने हुए थे। परिजनों ने हत्या के बाद शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नरहौली जुन्नारदार निवासी श्याम उपाध्याय (48) पुत्र दाऊदयाल उपाध्याय की बलदेव के मोती बाजार में कपड़े की दुकान है। सोमवार की सुबह 10.30 बजे घर से दुकान के लिए निकले। प्रतिदिन की तरह खेतों को देखते हुए कपड़ा कारोबारी दुकान पहुंचते थे। 

सोमवार को खेत से गुजर रहे ग्रामीण ने कारोबारी का शव खेत पर पेड़ पर लटका देखा तो दंग रह गया। उसने परिजनों को सूचित किया। परिजन दौड़कर खेत पर पहुंचे। सूचना मिलते ही बलदेव पुलिस भी पहुंच गई। शव को पेड़ से उतारा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी से सने थे हाथ-पैर

कारोबारी के गले में प्लास्टिक की नई रस्सी का फंदा लगा था। कारोबारी के हाथ-पैरों पर लगी मिट्टी संघर्ष की तरफ इशारा कर रही थी, वहीं परिजन भी हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगा रहे थे। 

मृतक के भाई राम उपाध्याय ने बताया कि उनके भाई आत्महत्या नहीं कर सकते। उन्हें गला घोंटकर हत्या करके पेड़ पर लटकाया गया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी परिजन तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

मृतक कारोबारी श्याम उपाध्याय के तीन बच्चे हैं। इनमें एक बेटी विवाह हो चुका है, जबकि दो बेटी और बेटा विवाहित है। कपड़ा कारोबारी की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें