फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नहीं चार-चार महिला मित्र, गिफ्ट देने के लिए बन गया लुटेरा

Mon, 13 Jan 2020 05:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पकड़ा गया लुटेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा की थाना हरीपर्वत पुलिस ने पर्स लूट के मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बदमाश अपनी महिला मित्रों को महंगे गिफ्ट देने के लिए लूट को अंजाम देता था। उसके पास से लूट के तीन पर्स और चोरी की अपाचे बाइक बरामद की गई है। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


न्यू आगरा के कौशलपुर निवासी शिक्षिका सपना शुक्रवार शाम सात बजे अपने देवर के साथ घर आ रही थीं। एनएच-2 पर नेहरू नगर के समीप पीछे से आए बाइक सवार ने उनका पर्स लूट लिया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। 

थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी विष्णु चौहान, निवासी खंदौली ने बताया कि उसकी चार महिला मित्र हैं। वो अक्सर महिला मित्रों से मिलने जाता है। इस दौरान उनके लिए गिफ्ट भी लेकर जाता है। रुपये न होने पर लूट कर लेता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ा गया बदमाश महिलाओं को ही अपना शिकार बनाता था। वारदात के लिए हाईवे को चुनता था। यहां अकेली महिलाओं के पीछे लग जाता था। इसके बाद पर्स लूटकर फरार हो जाता था। हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने का फायदा उठाता था। 

पूछताछ में पता चला है कि बदमाश सप्ताह में दो लूट की वारदात को अंजाम देता था। लेकिन, कई बार शिकायत न होने की वजह से पुलिस के पास मुकदमों की जानकारी नहीं है।

पुलिस ने उसे पालीवाल पार्क में सुलभ शौचालय के पास से पकड़ लिया। उसके पास से तीन पर्स बरामद कर लिए। वहीं अपाचे बाइक भी मिली है, जोकि चोरी की है। विष्णु 2017 में भी जेल गया था। तब उस पर आठ घटनाओं का खुलासा हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें