फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छोड़ा कपड़ा

Wed, 29 Oct 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पीपरा घाट रोड पर निजी अस्पताल का संचालन कर रहे डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से महिला के पेट में कॉटन का कपड़ा छोड़ दिया। भर्ती कराने वाले अस्पताल संचालक ने तीन लाख खर्च कर महिला का उपचार कराया। जब डॉक्टर से रुपये मांगे तो गाली गलौज करते हुए धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना औंछा क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी सुमंत कुमार ने बताया कि वह कस्बा कुरावली घिरोर रोड पर मां अंजनी हास्पीटल का संचालन करते हैं। शहर में पीपरा घाट पर अस्पताल संचालन कर रहे डॉक्टर राम निवास से उनके अच्छे संबंध थे। वह खुद को एमबीबीएस सर्जन बताता है। 31 दिसंबर 2023 को गायत्री देवी निवासी गांव गुलाबपुर उनके हॉस्पीटल में भर्ती हुई। राम निवास की देखरेख में ऑपरेशन हुआ और महिला ने बच्चे को जन्म दिया। ऑपरेशन के दौरान राम निवास ने लापरवाही से गायत्री के पेट में कॉटन का कपड़ा छोड़ दिया। छुट्टी के कुछ दिन बाद गायत्री ने अस्पताल आकर तेज दर्द की शिकायत की।
उन्होंने रामनिवास से इलाज कराने के लिए कहा, अल्ट्रासाउंड में पता चला कि गायत्री के पेट में कोई भारी वस्तु है। जब डॉक्टर से बात की तो उसने इलाज करने से मना करते हुए कहीं और ले जाने के लिए कह दिया। कॉटन के कपडे़ की जानकारी के बाद डॉक्टर ने कहा कि वह इलाज कराएं जो भी खर्च होगा। उसका भुगतान वह करेंगे। इसके बाद उन्होंने शहर के एक हॉस्पीटल में महिला का ऑपरेशन कराया, तब कॉटन का कपड़ा बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

करीब तीन लाख रुपये का खर्च आया। जब डॉक्टर से रुपये देने के लिए कहा तो पहले तो टाल मटोल की, इसके बाद 24 अप्रैल 2025 को जब वह बात करने राम निवास के पीपरा घाट रोड स्थित अस्पताल पहुंचे तो गाली गलौज करते हुए जान से मार डालने की धमकी दी। इस दौरान उन्हें बताया गया कि यह फर्जी डॉक्टर है। इसके पास कोई डिग्री नहीं है। इसकी शिकायत भी की, मगर राम निवास की पहुंच के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने भी केस दर्ज नहीं किया। न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें