फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एपीके फाइल क्लिक... और 62 मिनट में उड़ गए 9.80 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। साइबर ठग ने ग्रीन गैस बिल अपडेट करने का झांसा देकर एक वृद्ध के क्रेडिट कार्ड से 62 मिनट में 9.80 लाख निकाल लिए। मोबाइल पर एपीके फाइल क्लिक करते ही उनका फोन हैक हो गया। इससे वह मानसिक तनाव में हैं। हालांकि साइबर क्राइम पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरीपर्वत क्षेत्र के पॉश इलाके में रहने वाले वृद्ध ने बताया कि 10 अक्तूबर की शाम करीब 6.15 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को ग्रीन गैस लिमिटेड कंपनी का प्रतिनिधि बताया। कहा कि बिल अपडेट किया जा रहा है। इसके लिए क्रेडिट कार्ड नंबर मांगा। उन्होंने भुगतान का प्रयास किया मगर अस्वीकृत हो गया।
इस पर ठग ने एपीके फाइल के रूप में एक लिंक भेजा। उन्होंने उसे क्लिक किया तो मोबाइल हैक हो गया। मोबाइल में आने वाले ओटीपी और मैसेज आरोपी तक पहुंचने लगे। उसने 6:34 बजे से 7:36 बजे तक 14 बार में क्रेडिट कार्ड से 9,80,815 रुपये निकाल लिए। बैंक को जानकारी दी, फिर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन



पुलिस के पास 20 से अधिक मामले

ग्रीन गैस के नाम पर खातों में सेंध लगाने के 20 से अधिक मामले पुलिस के पास पहुंच चुके हैं। प्राथमिकी भी दर्ज हो चुकी है। मगर एक भी मामले में आरोपी नहीं पकड़े जा सके हैं। इससे पीड़ितों को राहत नहीं मिल पा रही है।


वर्जन
लोगों से अपील है कि वह ग्रीन गैस के नाम पर कॉल करने वालों से सावधान रहें। उनके झांसे में नहीं आएं। किसी तरह की बैंक संबंधी जानकारी नहीं देनी चाहिए। मोबाइल पर आने वाले लिंक को भी क्लिक नहीं करें। दर्ज मामलों में पुलिस जांच कर रही है। खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी जारी हैं। - आदित्य सिंह, डीसीपी साइबर क्राइम
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें