फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसबीटी पर ड्यूटी के दौरान सोता रहा लिपिक, जानकारी के लिए भटकते रहे यात्री

Tue, 18 Sep 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पूछताछ केंद्र में सो रहा लिपिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के पूछताछ केंद्र पर ड्यूटी के दौरान लिपिक संतराम कुर्सी पर ही नींद पूरी करते रहे। यात्रियों ने बसों के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने अभद्रता कर दी। इस पर एक यात्री ने कर्मचारी का कुर्सी पर सोते हुए वीडियो बनाकर अधिकारियों को भेजी दी। 
विज्ञापन


आईएसबीटी के पूछताछ केंद्र पर अक्सर ही रोडवेज के कर्मचारियों का रवैया अच्छा नहीं रहता है। वो यात्रियों को बसों की टाइमिंग के बारे में सटीक जानकारी देने से बचते हैं। रविवार को आगरा में युवा कल्याण अधिकारी की परीक्षा हुई थी। काफी संख्या में यात्रियों को बसें नहीं मिल पाई थीं। 

उन्होंने पूरी रातभर जागकर बसों का इंतजार किया। पूछताछ केंद्र में लिपिक संतराम की ड्यूटी थी। वो कुर्सी पर ही सो रहा थे। एक यात्री ने कर्मचारी का देर रात और सुबह के समय सोते हुए वीडियो बनाकर रोडवेज के अधिकारियों को भेजा है। 
विज्ञापन


इसमें उसने कहा है कि शाम से छह से सुबह आठ बजे की ड्यूटी के दौरान वो कर्मचारी अक्सर ही सोता हुआ मिला। उसने बसों की जानकारी नहीं दी। यात्रियों से अभद्र व्यवहार किया। इस संबंध में एआरएम आगरा फोर्ट बीके लोहानी ने बताया कि कर्मचारी से पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें