मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने मंगलवार को जेल का निरीक्षण किया। बैरकों में पहुंचकर बंदियों की समस्याएं सुनीं। जेल अधीक्षक से कहा कि बैरकों केे आसपास सफाई रखी जाए। बंदियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया जाए।
सचिव ने बैरक नंबर 11-ए, 11-बी, 12-ए, 12-बी, कोविड वार्ड, लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया। जेल अधीक्षक से कहा कि अगर गरीबी के चलते कोई बंदी मुकदमा नहीं लड़ पा रहे हैं तो निशुल्क वकील पाने के लिए उनके आवेदन प्राधिकरण कार्यालय में जमा कराए जाएं।
जेल में क्षमता से अधिक बंदी हैं। उनकी गतिविधियों पर निगाह रखी जाए। नए बंदियों को 14 दिन तक विशेष बैरक में रखा जाए। इस मौके पर जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी, जेलर पवन कुमार त्रिवेदी, डिप्टी जेलर सरोज वर्मा, प्राधिकरण कार्यालय सहायक देवेंद्र सिंह, पीएलवी जितेंद्र कुमार, जेल पीएलवी अजय चौहान मौजूद रहे।