रूपा के संग लिव इन में रह रहा था आशीष
करीब 9 माह पहले आशीष मथुरा आया था। यहां नौकरी कर रहा था। उससे पहले वह लखनऊ में नौकरी कर चुका है। सीओ सदर ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में आकर बिहार निवासी युवती रूपा आशीष के संग लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। हालांकि बाद में उसकी सगाई आकाश से हो गई। रूपा की शादी होने वाली थी। आशीष की हत्या में युवती और उसका मंगेतर नामजद आरोपी है।
सीओ सिटी प्रवीण मलिक ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की बात निकलकर आई है। हालांकि उसकी पहचान मिटाने के लिए जलाने की कोशिश की गई, लेकिन चेहरा नहीं जल सका था।
हत्यारोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से ही मृतक आशीष की पहचान हुई है। घटना से पहले वह बाइक पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा अन्य सीसीटीवी फुटेज में हत्यारोपी भी कैद हुए हैं। हत्यारोपियों की तलाश के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।