फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
21एमएनपी-13-डीपीआरओ को ज्ञापन सौंपते स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) ग्रामीण के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार से कार्य बहिष्कार कर दिया। वे वेतन बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने मिशन निदेशक को संबोधित ज्ञापन जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि पूर्व में शासन ने आदेश जारी किए थे कि मिशन में तैनात जिला कंसल्टेंट, लेखाकार, कंप्यूटर ऑपरेटर और खंड प्रेरकों समेत अन्य सभी कर्मचारियों को मानदेय, यात्रा भत्ता व अन्य व्यय दिए जा रहे मानदेय की संरचना के अनुसार होगा। राज्य स्तर पर तैनात कर्मचारियों का भुगतान इसी नियम के अनुसार हो भी रहा है। उनके वेतन में भी प्रतिवर्ष पांच प्रतिशत की वृद्धि की जा रही है। लेकिन मंडल और जिला स्तर पर तैनात कर्मचारियों को न तो को भत्ता मिल रहा है और न ही वेतन में वृद्धि हुई है। बीते साल सालों से जिले में मिशन के तहत तैनात सभी 30 कर्मचारियों का वेतन नहीं बढ़ाया गया है। इससे नाराज कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। उन्होंने मिशन निदेशक को संबोधित एक मांग पत्र जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन को सौंपा। डीपीआरओ ने उनकी मांगें शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। वहीं बुधवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। कार्य बहिष्कार करने वालों में जिला कंसल्टेंट नीरज शर्मा, राजकुमार सिंह, लेखाकार सर्वेश दुबे, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित कुलश्रेष्ठ, किरन कुमारी, मोहिनी भटनागर, पारुल दीक्षित, राखी, ब्लॉक कोआर्डिनेटर वीर बहादुर, सुनीलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें