फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव लहरा निवासी दसवीं की छात्रा ने रविवार की शाम घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खुदकुशी की वजह परिजन नहीं बता सके।
विज्ञापन

खुशीराम रविवार को परिजन के साथ खेत पर गए हुए थे। घर पर 14 वर्षीय पुत्री नीरज अकेली थी, शाम के समय जब परिजन लौटे तो देखा कि पुत्री के कमरे का दरवाजा खुला हुआ है। अंदर जाकर देखा तो होश उड़ गए। नीरज का शव फंदे पर लटक रहा था। थाना पुलिस आ गई और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। थानाध्यक्ष विदेश पाल त्यागी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें