फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कुर्रा क्षेत्र के गांव प्रेमपुर में रविवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजन पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

जनपद इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के गांव नींवरी निवासी राजवीर सिंह ने 25 वर्षीय पुत्री डॉली की शादी तीन वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव प्रेमपुर निवासी जयवीर सिंह के साथ की थी। रविवार की शाम उन्हें सूचना मिली कि पुत्री की मौत हो गई है। वे जब प्रेमपुर पहुंचे तो घर में डॉली का शव पड़ा था और ससुरालीजन नदारद। पुलिस मौके पर पहुुंच गई। मृतका के माता-पिता व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें