फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कक्षा 5 की छात्रा रिंकी बनी एक दिन की बीडीओ, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

विज्ञापन
अकोला ब्लाक में एक दिन की बीडीओ बनी छात्रा रिंकी
विज्ञापन
अकोला। मिशन शक्ति के अंतर्गत बृहस्पतिवार को विकासखंड अकोला में उच्च प्राथमिक विद्यालय बैंमन की कक्षा 5 की छात्रा रिंकी कुशवाहा बनी खंड विकास अधिकारी तथा खुशी कुमारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत बनी। दोनों ने कार्यालय का निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों से पंचायत स्तर पर होने वाले कार्य और प्रशासनिक व्यवस्था को करीब से समझा।
विज्ञापन

वहीं, गोशालाओं की वर्तमान स्थिति एवं विकास कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। क्षेत्र में कहीं भी जलभराव न होने के भी निर्देश दिए। वहीं सचिवों को जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। इस दौरान प्रभारी खंड विकास अधिकारी ऋषि कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत महेंद्र कुमार, सचिव दीपक चाहर,महेश चौधरी, गौरव धाकड़, भूपेंद्र निमेष आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें