फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: खेड़ा जाट में दो पक्षों के बीच संघर्ष, पुलिस के सामने हुआ पथराव, 10 लोग घायल 

Wed, 30 Mar 2022 06:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

खेड़ा जाट में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर बवाल हुआ। दो पक्षों के बीच हुए इस संघर्ष से गांव में दहशत फैल गई। मौके पर पुलिस तो पहुंच गई, लेकिन पथराव इतना भीषण था कि मामले को शांत करने में पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए।  
विज्ञापन
पथराव के दौरान मची भगदड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर सीकरी के ग्राम खेड़ा जाट में मंगलवार की रात पुरानी रंजिश में पूर्व प्रधान सत्यवीर सिंह और बनवारी लाल पक्ष भिड़ गए। इनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर भी चले। पुलिस के पहुंचने पर भी पथराव होता रहा। इसमें दोनों पक्ष के 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने प्रधान, पूर्व प्रधान समेत दोनों तरफ के 65 लोगों को नामजद और 10-15 अन्य के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक खेड़ा जाट गांव में पूर्व प्रधान सत्यवीर सिंह और बनवारी लाल के बीच काफी दिनों से रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में 27 मार्च को पूर्व प्रधान सत्यवीर सिंह के साथ मारपीट की गई थी। जिसमें सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी तनातनी के बीच मंगलवार की रात फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इनके बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। जिससे गांव में अफरातफरी हो गई।

अनहोनी की आशंका से सहमे गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। झगड़े की सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर भी दोनों तरफ से करीब आधा घंटे तक ईंट-पत्थर चलते रहे। इस दौरान प्रधान गोविंद सिंह, विमलेश देवी महादेवी, उदय वीर, तारा सिंह और दूसरे पक्ष के हरेंद्र सिंह, शांति, हुकुम सिंह, पिंकी, राम हंस घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी भीम सिंह जावला ने बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश में मारपीट और पथराव हुआ है। पुलिस ने अपनी ओर से दोनों पक्षों के प्रधान गोविंद सिंह, पूर्व प्रधान सत्यवीर सिंह, दूसरे पक्ष के बनवारी लाल समेत 65 नामजद और 10-15 अन्य लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें