फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नाली के विवाद में चले लाठी-डंडे, 3 महिलाओं समेत 9 घायल

Sun, 28 Jun 2026 02:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र में गांव रसूलपुर कोटरा में शनिवार सुबह नाली के पानी को लेकर एक ही परिवार के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से 3 महिलाओं समेत 9 नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना सुबह करीब दस बजे की है। गांव रसूलपुर कोटरा निवासी डालचंद पुत्र हरि सिंह ने बताया परिवार में चचेरे भाई की शादी है। घर में सफाई की जा रही थी।परिवार के ही रघुवर दयाल पुत्र रामलक्षन के घर की महिलाएं घर के सामने नाली का पानी व कूड़ा इकट्ठा कर रही थीं। विरोध करने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। मारपीट में डालचंद और उनके भाई जगन सिंह व अनिल और दूसरे पक्ष से भगवान दास, रामसेवक, रघुवरदयाल पुत्र रामलक्षन, सौमोती पत्नी रामवीर, जनकश्री पत्नी रघुवर दयाल व आरती पत्नी रामसेवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में मेडिकल के लिए भेजा। रघुवर दयाल पक्ष का आरोप है कि डालचंद पक्ष के लोग रास्ते में अपने पशु बांधते हैं। घर के सामने नाली की सफाई करते समय मारपीट कर दी। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें