कासगंज जिले के बझेरा गांव में रविवार रात को धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर दो समुदाय के लोग भिड़ गए। दोनों ओर से फायरिंग भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया।
देर रात को डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव ने भी गांव में पहुंच कर दोनों समुदायों के लोगों से जानकारी ली। इसके बाद विवाद को सुलझाने का भरोसा दिया। हालात को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक पाटियाली तहसील के बझेरा गांव में धार्मिक स्थल की जमीन को लेकर पिछले 10 साल से विवाद चला आ रहा है। उस वक्त ये गांव बदायूं जिले के उसहैत थाने की सीमा में था।